एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के संकट को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर प्रहार किया

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जब कोविड-19 का प्रकोप था तो आप कहां छिपी थीं ममता जी? आपके राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि आप कहां हैं और आप क्या कर रही हैं? राज्य के लोग और बाहर रह रहे बंगाली मजदूर आपसे सहयोग मांग रहे हैं।’’

कोरोना वायरस के संकट को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी पर प्रहार किया
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह वास्तविक आंकड़ों को ‘‘छुपाकर’’ राज्य में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हालात के बारे में लोगों को ‘‘गुमराह’’ कर रही हैं।

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जब कोविड-19 का प्रकोप था तो आप कहां छिपी थीं ममता जी? आपके राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि आप कहां हैं और आप क्या कर रही हैं? राज्य के लोग और बाहर रह रहे बंगाली मजदूर आपसे सहयोग मांग रहे हैं।’’

पूर्वी राज्य के पार्टी मामलों के प्रभारी विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के रोगियों की वास्तविक संख्या ‘‘छुपाई’’ और लोगों को ‘‘गुमराह’’ किया।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र से प्राप्त राशन में ‘‘भ्रष्टाचार’’ किया गया जबकि जरूरतमंद लोग ‘‘भूखे’’ रह गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा नहीं दी गई।

राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस तीखे शब्दयुद्ध में संलिप्त हैं।

भाजपा ने उनकी सरकार पर संकट को ठीक से नहीं संभालने का आरोप लगाया है जबकि टीएमसी ने कहा है कि भगवा दल ने राजनीतिक उद्देश्य से केंद्र सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).