देश की खबरें | भाजपा ने पूछा-राहुल गांधी को चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में दाखिल होने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भारत की सेना पर ऐतबार होने की बजाए चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों है।

जियो

नयी दिल्ली, 10 जून चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में दाखिल होने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भारत की सेना पर ऐतबार होने की बजाए चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा, ‘‘राहुल गांधी को चीन के प्रोपगैंडा का शिकार होने से खुद को बचाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वो देश की सेना और सरकार पर भरोसा करें। ’’

यह भी पढ़े | सत्ता जाने के बाद भी मध्य प्रदेश कांग्रेस में All Is Not Well, दिग्विजय सिंह और इस नेता के बीच शुरू हुई सियासी तकरार.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की सेना और सरकार पर पूरा भरोसा होना चाहिए जबकि वे चीनी दुष्प्रचार का शिकार हो रहे हैं ।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल को न तो चीन के दुष्प्रचार पर यकीन करना चाहिए और न दूसरों को ऐसे दुष्प्रचार का शिकार बनाना चाहिए ।

यह भी पढ़े | कोविड-19 से बीएसएफ जवान की मौत, संक्रमण से सीएपीए में 14वीं मौत.

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध को लेकर बुधवार को अपने ट्वीट में दावा किया कि चीन के सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हो गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं ने सीमा पर गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान के अपने संकल्प को प्रदर्शित करते हुए पूर्वी लद्दाख के कुछ गश्त बिंदुओं से “सांकेतिक वापसी” के तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुलाया है। वहीं, इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बुधवार को एक और दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\