देश की खबरें | भाजपा ने वी सतीश को आयोजक एवं सौदान सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद ‘आयोजक’ पर नियुक्त किया जबकि सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित पद ‘आयोजक’ पर नियुक्त किया जबकि सौदान सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
संयुक्त सचिव (संगठन) शिव प्रकाश इसी पद पर बने रहेंगे लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
भाजपा ने एक बयान जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी।
प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे लेकिन अब वह मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे।
सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वह राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखते थे।
रायपुर से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड में पार्टी का कामकाज देख रहे सौदान सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे।
उल्लेखनीय है कि तीनों नेता सतीश, प्रकाश और सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्ण कालिक प्रचारक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)