भाजपा ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने यह जानकारी दी.
शिमला, 23 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने यह जानकारी दी.
कश्यप ने सोमवार शाम जारी किए गए एक बयान में कहा कि ठाकुर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद राज्य भाजपा चुनाव संचालन समिति का प्रमुख बनाया गया है. यह भी पहें : नीतीश प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त, लेकिन दावेदार नहीं: जदयू अध्यक्ष
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश में अगले चार महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

