देश की खबरें | भाजपा ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं, जिन पर सांगठनिक गतिविधियों पर नजर रखने और राजनीतिक कार्यों के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त किये हैं, जिन पर सांगठनिक गतिविधियों पर नजर रखने और राजनीतिक कार्यों के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा को पूर्वी दिल्ली, दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह को नई दिल्ली, पूर्व महापौर जयप्रकाश को पश्चिम दिल्ली तथा कमलजीत सहरावत को उत्तर पूर्वी दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली भाजपा के महासचिव योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, वहीं राजीव बब्बर को दक्षिण दिल्ली तथा राजेश भाटिया को चांदनी चौक सीट का प्रभारी बनाया गया है।

इन सात प्रभारियों में से एक ने बताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विशेष रूप से ‘लोकसभा प्रभारियों’ की नियुक्ति की गयी है।

दिल्ली में भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लोकसभा प्रभारी सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी के सूक्ष्म और वृहद स्तरीय सांगठनिक तथा राजनीतिक कार्यक्रमों की योजना चुनाव से कम से कम छह महीने पहले बना ली जाए।

कपूर ने कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा के निर्देशों के अनुसार लोकसभा प्रभारी सुनिश्चित करेंगे कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाए और पन्ना प्रमुख जैसे बूथ स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति जैसे काम समय पर पूरे हों और उनमें आखिरी समय में चुनौती पेश नहीं आएं।’’

भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सभी सात सीटें जीती थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\