एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने की अपने उम्मीदवारों की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को बताया गया कि पार्टी ने राज्य की एक लोकसभा सीट खंडवा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

देश की खबरें | मप्र में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने की अपने उम्मीदवारों की घोषणा

भोपाल, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को बताया गया कि पार्टी ने राज्य की एक लोकसभा सीट खंडवा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाजपा ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए ज्ञानेश्वर पाटिल, जबकि तीन विधानसभा सीटों: जोबट से उपचुनाव के लिए सुलोचना रावत, रैगांव से प्रतिमा बागरी तथा पृथ्वीपुर से शिशुपाल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चारों उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे तथा मतगणना दो नवंबर को होगी।

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव करना पड़ रहा है। भाजपा ने उनके पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान को टिकट नहीं देते हुए खंडवा जिला पंचायत के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजनायण सिंह पूर्णी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण खाली हुई अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुलोचना रावत को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने महेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

पूर्व विधायक रावत हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह 1998 और 2008 में दो दफा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीती थीं।

भाजपा के विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई सतना जिले की रैगांव (एससी) सीट से भाजपा ने बागरी की बहू प्रतिमा बागरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से कल्पना वर्मा को टिकट दिया है। वर्मा इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में बागरी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन से खाली हुई निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट से भाजपा ने शिशुपाल सिंह को मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने राठौर के पुत्र नितेंद्र राठौर को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिशुपाल ने पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ा था इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).