भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिये 20 उम्मीदवारों की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 25 में से 20 उम्मीदवारों की शुक्रवार को घोषणा की.
बेंगलुरु, 20 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 25 में से 20 उम्मीदवारों की शुक्रवार को घोषणा की. पार्टी ने समाज कल्याण मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी सहित कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं.
पांच जनवरी, 2022 को मौजूदा सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इसके चलते 20 स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों की 25 सीटों के लिए 10 दिसंबर को चुनाव होना है. मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी. यह भी पढ़ें : Kerala: भारी बारिश के कारण पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर जिला कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध
पार्टी ने कोडागु से सुजा कुशलप्पा, दक्षिण कन्नड़ से कोटा श्रीनिवास पुजारी, चिक्कमगलुरु से एमके प्रणेश, धारवाड़ से प्रदीप शेट्टार, बेलागावी से महंतेश कावतगीमठ, गुलबर्गा से बीजी पाटिल, चित्रदुर्ग से केएस नवीन, मैसूर से रघु कौटिल्य, हासन से विश्वनाथ और उत्तर कन्नड़ से गणपति उल्वेकर को उम्मीदवार बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

