एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने केरल में अपनी नयी टीम की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की।

देश की खबरें | भाजपा ने केरल में अपनी नयी टीम की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता एम टी रमेश और शोभा सुरेंद्रन के साथ एस सुरेश और अनूप एंटनी को महासचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश भाजपा की 10 उपाध्यक्षों की सूची में राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर श्रीलेखा और पूर्व विधायक पी सी जॉर्ज के बेटे शॉन जॉर्ज शामिल हैं।

पार्टी के पदाधिकारी पद के लिए नामित अन्य लोगों में के एस राधाकृष्णन, सी सदानंदन मास्टर, पी सुधीर, सी कृष्णकुमार, बी गोपालकृष्णन, के सोमन, के ए अनीश कुमार और अब्दुल सलाम शामिल हैं।

पार्टी ने 10 सचिवों की भी घोषणा की। ई. कृष्णदास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शॉन जॉर्ज और अनूप एंटनी को शामिल करने को ईसाई समुदाय के बीच भाजपा की पहुंच को मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

ये नियुक्तियां चंद्रशेखर द्वारा कुछ महीने पहले के. सुरेंद्रन की जगह प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद हुई हैं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).