देश की खबरें | गोवा विधानसभा के मानसून सत्र से पहले भाजपा और सहयोगी दलों ने समीक्षा बैठक की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले इसकी तैयारियों की समीक्षा करने के वास्ते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन सहयोगियों ने मंगलवार को एक बैठक की।
पणजी, 15 जुलाई गोवा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले इसकी तैयारियों की समीक्षा करने के वास्ते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन सहयोगियों ने मंगलवार को एक बैठक की।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) को छोड़कर सभी गठबंधन सहयोगी इस बैठक में शामिल हुए थे।
उन्होंने बताया कि एमजीपी विधायक दल के नेता सुदीन धवलीकर ने पहले ही उनकी अनुपस्थिति के बारे में सूचित कर दिया था।
भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामोदर नाइक, सत्तारूढ़ पार्टी और सहयोगी दलों के मंत्री एवं विधायक इस बैठक में शामिल हुए, जिनमें निर्दलीय विधायक डॉ. चंद्रकांत शेट्टी, एंटोन वास और एलेक्सी रेजिनाल्डो लौरेंको भी उपस्थित थे।
सावंत ने कहा कि बैठक के दौरान आगामी सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों और प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि सदस्यों ने विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की।
गोवा विधानसभा का 15 दिवसीय मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

