देश की खबरें | भाजपा ने ममता और अभिषेक पर चुनाव से पहले नंदीग्राम में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर 25 मई को होने वाले चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को नंदीग्राम में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

कोलकाता, 23 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर 25 मई को होने वाले चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को नंदीग्राम में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

पुरबा मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बृहस्पतिवार तड़के भाजपा के एक महिला कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, जिसके बाद वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भाजपा के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह हिंसा मुख्यमंत्री और उनके भतीजे के उकसावे के कारण हुई।”

अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी में नंबर दो माने जाते हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी का शीर्ष नेतृत्व की टिप्पणियों और भाषणों के कारण नंदीग्राम में हिंसा हुई है, जो तमलुक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 25 मई को मतदान होना है।

तृकां नेता राजीब बनर्जी ने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।

चट्टोपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने तमलुक लोकसभा क्षेत्र में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

भाजपा नेता कहा कि हिंसा से पता चलता है कि राज्य में सत्तारूढ़ दल को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है जिसमें लोग स्वतंत्र रूप से अपना वोट डालते हैं।

उन्होंने दावा किया कि टीएमसी समझ गई है कि वह उन सभी आठ सीट पर चुनाव हार रही है जहां छठे चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे और आरोप लगाया कि इस वजह से राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही है।

उन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में से भाजपा ने 2019 में सात जीते थे, जबकि तृणमूल के खाते में सिर्फ एक सीट गयी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\