देश की खबरें | भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में जी-20 की तैयारियों का श्रेय लेने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर जी-20 की तैयारियों का श्रेय लेने का मंगलवार को आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर जी-20 की तैयारियों का श्रेय लेने का मंगलवार को आरोप लगाया।

पार्टी ने कहा कि केजरीवाल सरकार जिन कार्यों का श्रेय लेने का दावा कर रही है उसमें से ज्यादातर काम केंद्र सरकार द्वारा किये गये हैं।

भाजपा के आरोप पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल सरकार के मंत्रियों द्वारा जी-20 की तैयारियों का श्रेय लेना ‘‘शर्मनाक’’ है।

सचदेवा ने ‘आप’ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि केजरीवाल सरकार को श्रेय लेना है, तो उन्हें मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने और अपनी पार्टी के पार्षद के पति के भ्रष्टाचार का श्रेय लेना चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने अब तक जी-20 के लिए 4,064 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि केजरीवाल सरकार ने केवल 51 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस सुरक्षा पर 340 करोड़ रुपये और डीडीए सौंदर्यीकरण पर 18 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 60 करोड़ रुपये का खर्च किया है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के अधीन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) क्रमश: 45 करोड़ रुपये और छह करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने छह महीने पहले केजरीवाल सरकार को 700 करोड़ रुपये दिए थे, जिसमें से उसने केवल 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

बिधूड़ी ने केजरीवाल को इस बात पर सार्वजनिक बहस के लिए भी आमंत्रित किया कि शहर के सौंदर्यीकरण पर कौन कितना काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका