देश की खबरें | भाजपा ने 'भारत बंद' का समर्थन करने वाली पार्टियों पर पाखंड करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान भाजपा ने 'भारत बंद' का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों पर सोमवार को निशाना साधते हुए उनपर पाखंड करने का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान भाजपा ने 'भारत बंद' का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों पर सोमवार को निशाना साधते हुए उनपर पाखंड करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं जिन्होंने आठ दिसंबर को 'भारत बंद' की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Rajasthan: पति ने पत्नी पर कैंची से हमला कर ले ली जान, ससुर को कॉल कर बोला- तुम्हारी बेटी को मार दिया.

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने कृषि विधेयक के मसौदे का समर्थन किया था, वे ही अब ‘भारत बंद’ का समर्थन कर रहे हैं जिससे उनका पाखंड जाहिर हो रहा है।

कटारिया ने कहा कि ये कानून स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर लाए गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में विधेयक की बात कही थी। नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े | West Bengal: ममता सरकार के खिलाफ सिलीगुड़ी में पुलिस भिंड़त में BJP कार्यकर्त्ता की मौत, पार्टी ने वेस्ट बंगाल में कल 12 घंटे के लिए बुलाया बंद.

कटारिया ने कहा कि सभी की मंशा को कृषि कानूनों में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों का अहित करने में ये सभी पार्टियां बराबर की दोषी हैं। आज इन पार्टियों के नेता जनता में अपना विश्वास खो चुके हैं। ये लोग निर्दोष किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं।

कटारिया ने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो कांग्रेस आज इन कानूनों का सबसे मुखर विरोध कर रही है और किसानों को भ्रमित कर रही है, उसी कांग्रेस ने इस विधेयक को 2019 के अपने घोषणापत्र में शामिल किया था।

कुंज पृथ्वी नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\