ताजा खबरें | बीजद सदस्य ने रास में उठाई ओडिशा के सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के हाथी गलियारे की मरम्मत की मांग

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. बीजू जनता दल की एक सदस्य ने बुधवार को राज्यसभा में ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के हाथी गलियारे की मरम्मत न किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसकी वजह से अक्सर हाथी रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं जिससे जान-माल का नुकसान होता है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त बीजू जनता दल की एक सदस्य ने बुधवार को राज्यसभा में ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के हाथी गलियारे की मरम्मत न किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसकी वजह से अक्सर हाथी रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं जिससे जान-माल का नुकसान होता है।

शून्यकाल में बीजू जनता दल की ममता मोहंता ने सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस उद्यान में अक्सर प्राणियों का शिकार किया जाता है और शिकारी बड़ी संख्या में पेड़ भी काटते हैं।

उन्होंने कहा ‘‘ उद्यान के प्राणी भी अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। पहले यहां हाथियों के लिए गलियारा बनाया गया था लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसलिए जंगली हाथी अक्सर रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं और जान-माल का नुकसान होता है। झारखंड से भी हाथी यहां आते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में हाथियों ने एक बस और कार पर हमला किया था।’’

ममता ने कहा ‘‘इस साल उद्यान के आसपास के इलाकों अब तक 10 से ज्यादा लोग हाथियों के हमले में मारे गए हैं। इसके अलावा पिछले 12 साल में 954 से अधिक हाथी मारे जा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक हाथी के हमले में 342 लोग मारे गए हैं और 359 लोग शारीरिक रूप से अपाहिज हो गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘250 से अधिक हाथियों की जान 2019 के बाद से जा चुकी है। हाथियों के हमले में गामीणों की फसल भी खराब होती है। ’’

उन्होंने मांग की कि सिमलीपाल उद्यान का विस्तार किया जाए, हाथी गलियारे की मरम्मत की जाए और इसे जातीय उद्यान का दर्जा दिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\