देश की खबरें | बीजद, कांग्रेस ने ओडिशा में अगली सरकार बनाने के शाह के दावे को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे को मंगलवार को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा में अगली सरकार बनाएगी।

भुवनेश्वर, नौ अगस्त कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे को मंगलवार को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा में अगली सरकार बनाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने सोमवार को राज्य के दौरे के दौरान विश्वास व्यक्त किया था कि पार्टी अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद क्रमशः केंद्र और ओडिशा में सरकार बनाएगी जो 2024 में होने वाले हैं।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने दावा किया था कि वह 147 सदस्यीय सदन में 120 से अधिक सीटें जीतेगी। हालांकि, उसे 23 सीटें मिलीं। दूसरी ओर, बीजद और कांग्रेस को क्रमश: 112 और नौ सीटें मिलीं।

शाह के दावे के बाद, बीजद और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ‘120 प्लस’ अभियान की याद दिलाने का प्रयास किया।

ओडिशा में सत्ताधारी बीजद के वरिष्ठ नेता सुदम मरांडी ने कहा, ‘‘यह दिवास्वप्न के अलावा और कुछ नहीं है। जब तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बीजद अध्यक्ष बने रहेंगे, तब तक भाजपा सहित कोई भी दल ओडिशा में सत्ता में नहीं आ सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि ओडिशा में भाजपा के ‘120 प्लस’ मिशन का नतीजा क्या रहा।’’

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक ने दावा किया कि केंद्र की कथित जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा इस बार 2019 के चुनावी प्रदर्शन से भी खराब प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ‘120 प्लस’ मिशन के बारे में बोल रही है। उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि अकेले भाजपा को 120 विधानसभा सीटें मिलेंगी या बीजद और भाजपा मिलकर यह संख्या हासिल करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बीजद और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बीजद भाजपा की सभी नीतियों का समर्थन करती है, लेकिन भाजपा से लड़ने का दिखावा करती है।’’

बीजद ने 2009 में भाजपा के साथ अपना 11 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी