एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस तापमान

चंडीगढ़, एक जनवरी पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रही और घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे यानी दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.9, 3.8, 3, 4.4, 4.6, 5.1 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 4.2 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, पठानकोट, हलवारा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.7, 4.2, 2.7, 4.5 और 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के बठिंडा, पटियाला और हरियाणा के अंबाला में घना कोहरा छाया रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).