नयी दिल्ली, आठ नवंबर एमपी बिड़ला समूह की कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड का सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा बढ़कर 58.37 करोड़ रुपये हो गया है।
बिड़ला कॉरपोरेशन ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी को 56.46 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
तिमाही के दौरान बिड़ला कॉरपोरेशन की परिचालन आय 14.3 प्रतिशत बढ़कर 2,285.83 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,999.83 करोड़ रुपये थी।
सितंबर तिमाही में बिड़ला कॉरपोरेशन का सीमेंट कारोबार से राजस्व 16.17 प्रतिशत बढ़कर 2,178.32 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,875.02 करोड़ रुपये था।
जूट कारोबार से कंपनी का राजस्व 13.23 प्रतिशत घटकर 107.60 करोड़ रुपये रहा।
बिड़ला कॉरपोरेशन की कुल आय बढ़कर 2,313.23 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 13.30 प्रतिशत अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY