देश की खबरें | बर्ड फ्लू : हिमाचल प्रदेश में 200 से ज्यादा प्रवासी पक्षी मृत मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को पोंग बांध वन्यजीव अभयारण्य में 215 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए, जिससे संदिग्ध रूप से एवियन इंफ्लूएंजा से मरने वाली ऐसी चिड़ियों की संख्या बढ़कर 4,235 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 10 जनवरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार को पोंग बांध वन्यजीव अभयारण्य में 215 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए, जिससे संदिग्ध रूप से एवियन इंफ्लूएंजा से मरने वाली ऐसी चिड़ियों की संख्या बढ़कर 4,235 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर से प्रतिदिन झील के इलाके में सैकड़ों प्रवासी पक्षी मृत पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सोमवार को जांच में नमूने एच5एन1 संक्रमित पाए गए थे।

सोलन जिले में भी लगातार चौथे दिन बड़ी संख्या में मृत मुर्गे-मुर्गियां चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग के किनारे फेंके पाए गए। सुरक्षा मानकों के मुताबिक इन पक्षियों के अवशेषों को जमीन में दफना दिया गया और नमूनों को जांच के लिये जालंधर की प्रयोगशाला में भेजा गया है।

इससे पहले दो बार चक्की मोड़ के पास मृत मुर्गियों को फेंका पाया गया था जबकि जिला मुख्यालय के निकट बड़ोग बाईपास के करीब भी एक बार मृत मुर्गियां फेंकी मिली थीं।

मुख्य वन्यजीव वार्डन अर्चना शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य के पशुपालन विभाग के एक संयुक्त दल ने रविवार को गुगलारा में अभयारण्य के नगरोटा सूरियन रेंज और सियाल में धामेटा वन्यजीव रेंज का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की थी।

बीते दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में काफी संख्या में कौए मृत मिले हैं। कांगड़ा के पोंग झील सेंचुरी और सिरमौर जिले के पोंटा साहिब में 60 से ज्यादा कौए मृत मिले जबकि मंडी जिले के तालियारा में 12 कौए मृत पाए गए थे।

इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी कुछ कौओं के मृत पाए जाने की खबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू