देश की खबरें | भारत में निर्मित वेंटिलेटरों में बाइपेप मोड : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जिन ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गयी है वे विशेष आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और उनमें बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (बाइपेप) मोड है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जिन ‘मेड इन इंडिया’ वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गयी है वे विशेष आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और उनमें बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (बाइपेप) मोड है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे गये भारत निर्मित किफायती वेंटिलेटर मॉडलों बीईएल और एजीवीए में बाइपेप मोड और ऐसे अन्य मोड हैं जिन्हें तकनीकी विशेषज्ञताओं में निर्दिष्ट किया गया है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोलकाता का कालीघाट मंदिर 100 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए आज से खुला.

बाइपेप एक उपकरण है जो शरीर में बिना किसी नली के श्वसन में मदद करता है।

इस तरह की खबरें थीं कि ‘भारत निर्मित’ वेंटिलेटरों में बाइपेप मोड नहीं है।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘कुछ खबरों से स्वास्थ्य मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि भारत सरकार द्वारा जिन वेंटिलेटरों की आपूर्ति की गयी है, उनमें बाइपेप मोड उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया गया है।’’

ये वेंटिलेटर आईसीयू के लिए हैं।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की अध्यक्षता में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक तकनीकी समिति ने इन कोविड-19 वेंटिलेटरों के लिए तकनीकी विशेषज्ञताएं निर्धारित की थीं।

वैभव माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\