जरुरी जानकारी | बायोलॉजिकल ई की महिमा दातला आंध्र, तेलंगाना की सबसे धनी महिला: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रवर्तक महिमा दातला एवं परिवार 8,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सबसे धनी महिला हैं।

हैदराबाद, 21 सितंबर फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रवर्तक महिमा दातला एवं परिवार 8,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सबसे धनी महिला हैं।

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची के अनुसार, दोनों राज्यों की ‘कुल सूची’ में महिमा दसवें स्थान पर हैं।

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और उनका परिवार 4,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार 18वें स्थान पर सूची में शामिल हुआ है।

गौतम अडाणी और परिवार 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पूरे भारत में शीर्ष पर, जबकि 7,94,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी और परिवार दूसरे स्थान पर है।

साइरस एस पूनावाला और परिवार (सेरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) 2,05,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे पायदान पर है।

हुरुन रिपोर्ट इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ ने बुधवार को ‘आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022’ का संस्करण जारी किया।

इसमें भारत के उन अमीरों की संपत्ति का आकलन किया गया है, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है।

डिविस लैबोरेटरीज के मुरली डी वी और परिवार

56,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची (आंध्र और तेलंगाना) में शीर्ष पर है। इसके बाद 39,200 करोड़ रुपये के साथ हेटेरो के बी पार्थसारथी रेड्डी और 16,000 करोड़ रुपये के साथ एमएसएन लैबोरेटरीज के एम सत्यनारायण रेड्डी का स्थान है।

दोनों राज्य के लिए जारी सूची में शामिल शीर्ष दस सबसे धनी व्यक्तियों में से छह दवा कारोबार से जुड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी