देश की खबरें | बिनीश कोडियेरी ने नशीले पदार्थ बेचने वाले के खाते में बड़ी अवैध रकम जमा कराई: ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में माकपा नेता कोडियेरी बालकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि बिनीश ने नशीले पदार्थ बेचने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में कथित रूप से ‘‘बेहिसाब राशि’’ भेजी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु/ नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर केरल में माकपा नेता कोडियेरी बालकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि बिनीश ने नशीले पदार्थ बेचने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में कथित रूप से ‘‘बेहिसाब राशि’’ भेजी है।

ईडी ने बिनीश को बेंगलुरु में धनशोधन रोधी कानून के तहत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक स्थानीय अदालत ने उन्हें दो नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप, कहा- कमलनाथ पर दाग बड़े गहरे हैं, वाशिंग पाउडर से भी नहीं छुटने वाला.

ईडी ने आरोप लगाया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का आरोपी मोहम्मद अनूप बिनीश का ‘बेनामीदार’ था।

बेनामीदार वह व्यक्ति होता है, जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति ली जाती है या जिसके नाम हस्तांतरित की जाती है और लाभ पाने वाला वह व्यक्ति होता है, जिसके लाभ के लिए बेनामीदार ने संपत्ति रखी हो।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: दूसरे चरण के चुनाव में NDA और JDU को अपनी सीटें सुरक्षित रखना चुनौती, महागठबंधन के 27 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर!.

अनूप को इस मामले में 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जांच में यह दावा किया गया था कि उसने अनूप और दो अन्य की गिरफ्तारी के साथ ही अगस्त में कर्नाटक में नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया। ईडी की जांच इसी मामले से जुड़ी है।

ईडी ने एक बयान जारी करके दावा किया कि अनूप ने हिरासत में पूछताछ के दौरान ‘‘स्वीकार किया कि वह मादक द्रव्यों की बिक्री और खरीदारी में शामिल था और उसका बिनीश कोडियेरी से निकट संबंध था।’’

ईडी ने यह भी दावा किया, ‘‘यह भी खुलासा हुआ है कि उसके (अनूप) विभिन्न बैंक खाते हैं और उसने इन खातों में अपराध से मिलने वाली बड़ी रकम हस्तांतरित की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘धन के लेन-देन संबंधी जांच से यह भी पता चला कि बिनीश कोडियेरी उसके (अनूप के) खाते में नियमित रूप से बेहिसाब बड़ी धनराशि भेजा करते थे।’’

ईडी ने कहा, ‘‘इससे पहले, केरल में बिनीश कोडियेरी के खाते में बड़ी रकम जमा की गई।’’

एजेंसी ने दावा किया, ‘‘अनूप बिनीश कोडियेरी का बेनामीदार है और वह बिनीश के निर्देश पर ही सभी वित्तीय लेद-देन करता है। बिनीश अनूप को बड़ी रकम का भुगतान करते हैं।’’

ईडी ने कहा, ‘‘वह इस नकदी और वित्तीय लेन-देन के बारे में उचित स्पष्टीकरण नहीं दे सके और इसका जवाब टालते रहे।’’

एनसीबी ने पहले दावा किया था कि इस अभियान के बाद कर्नाटक के ‘‘जाने माने संगीतकार और अभिनेता’ उसकी जांच के दायरे में है।

बिनीश का कहना है कि वह अनूप और उसके परिवार को जानते हैं और अनूप के परिवार ने कुछ साल पहले कर्नाटक में रेस्तरां के कारोबार के लिए उनसे और कुछ अन्य लोगों से धन उधार लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\