देश की खबरें | बाराबंकी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी बेटी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बाराबंकी (उप्र), 28 जनवरी बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा उसका पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक़ मोहम्मदपुर खाला के ग्राम सौरंगा निवासी संकेश कुमार प्रजापति (30) अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और डेढ़ साल की बेटी काव्या के साथ सीतापुर के महमूदाबाद में एक कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान कैथा गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिरी और ट्रैक्टर का पहिया उनको रौंदता हुआ निकल गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को समीप के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से भाग रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डीके सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

