Mumbai Road Accident: मुंबई से गोरखपुर जा रहा बाइक सवार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया, मौत
सुलतानपुर जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मुंबई से गोरखपुर जाते समय एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
सुलतानपुर (उप्र), 22 मई : सुलतानपुर जिले में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मुंबई से गोरखपुर जाते समय एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि यह घटना कुरेभार इलाके के पास हुई जब बाइक सवार ने झपकी आने के बाद बाइक पर से नियंत्रण खो दिया. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने पूरे इलाके को घेरा
थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि अनिल साहनी (45) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे उमेश (23) को मामूली चोटें आईं. वे गोरखपुर के पटेथा गांव के रहने वाले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

