जरुरी जानकारी | बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने अरीबा फूड्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने उज्जैन स्थित अरीबा फूड्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने उज्जैन स्थित अरीबा फूड्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है।
अरीबा ‘स्नैक्स’ व ‘फ्रोज़न’ खाद्य पदार्थ में विशेषज्ञता रखती है।
एक संयुक्त बयान के अनुसार, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने कंपनी में 55 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है, जिसकी कुल कीमत 60.49 करोड़ रुपये बैठती है। इससे बीकाजी को अपने ‘फ्रोज़न’ फूड उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने और बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
बीकाजी के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यह रणनीतिक कदम न केवल निर्यात वृद्धि के लिए हमारी क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि त्वरित सेवा रेस्तरां (क्यूएसआर) खंड में हमारे प्रवेश का भी समर्थन करता है। अरीबा की अत्याधुनिक उत्पादन क्षमताओं को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य अपने ‘फ्रोज़न स्नैक्स’ और नमकीन उत्पादन को बढ़ाना है।’’
अरीबा फूड्स के प्रवर्तक गौरव बहेती ने कहा, ‘‘ हमारी उन्नत उत्पादन सुविधाओं तथा निर्यात विशेषज्ञता के साथ, हम बीकाजी की उत्पादन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्व 2,294.71 करोड़ रुपये रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)