देश की खबरें | बीजापुर: मुठभेड़ में दो महिला समेत तीन नक्सली ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 20 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलम नेड्रा गांव के करीब बेलम गुट्टा की पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि बलम नेड्रा गांव के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी के नक्सली विनोद कर्मा, राजू पुनेम, विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम समेत लगभग 25 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को शुक्रवार को गस्त के लिए रवाना किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान के बेलम गुट्टा पहाड़ी के करीब थे तब करीब सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।
उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षाबल के जवानों ने घटनास्थल पर खोजबीन की तो वहां दो महिला और एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

