देश की खबरें | बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार चुनाव में लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए जिन्होंने राज्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को कुशलता के साथ संभाला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गया, 11 अक्तूबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार चुनाव में लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए रविवार को कहा कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए जिन्होंने राज्य में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को कुशलता के साथ संभाला है।

गया के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी जाति और मजहब के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती थी। मोदी जी ने और नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है । नरेन्द्र मोदी ने सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरू की है ।’’

यह भी पढ़े | Bussa Krishna Dies: डोनाल्ड ट्रंप की पूजा करने वाले तेलंगाना के बुसा कृष्णा की कार्डियक अरेस्ट से मौत.

उन्होंने कहा कि जब हम विकास की बात करते हैं और विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है ।

अपने संबोधन के दौरान जे पी नड्डा ने लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि कारोबारियों के प्रदेश छोड़ने सहित उस दौर में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति थी ।

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: राज्य में भीख मांगने वालों पर लगेगी रोक, भिखारियों के पुनर्वास की योजना.

उन्होंने कहा कि याद करें उस दौर को जब शाम होने के बाद लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते थे ।

राजग को जनादेश देने की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है, आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो। हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बिहार में विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। इस विकास को जारी रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है।’’

नड्डा ने कहा कि आज राज्य में विकास की नई झड़ी लगी है और हमें देश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है। उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है।’’

उन्होंने 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1.25 लाख करोड़ रू के पैकेज का जिक्र किया और आंकड़ों सहित पैकेज पर सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया ।

इससे पहले सुबह नड्डा कदमकुआं स्थित जेपी के आवास गए और जेपी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। नड्डा ने कहा कि उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलना ही हमारा संकल्प हैं।

गया में गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं को मास्क उपलब्ध कराए गए थे लेकिन कई लोग बिना मास्क लगाए भी दिखे । आम लोगों की दीर्घा में लोग पास पास रखी कुर्सियों पर बैठे थे। हालांकि मंच से बार बार लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की घोषणाएं की जा रही थी ।

बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मास्‍क लगाकर पहुंची । काफी महिलओं ने गेरूआ रंग के कपड़े का मास्क लगाया हुआ था जिस पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का चित्र अंकित था ।

चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जदयू के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह सहित गया की 10 विधानसभा सीटों पर राजग के उम्मीदवार मौजूद थे ।

दीपक प्रशांत नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज