एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार : महिला ने दो बच्चों के साथ नहर में कूदकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनाही गांव की एक नहर (आहर) में बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार : महिला ने दो बच्चों के साथ नहर में कूदकर दी जान

सासाराम, 22 अगस्त बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनाही गांव की एक नहर (आहर) में बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में धोबीनिया टीकर गांव निवासी संजय चौहान की पत्नी आशा देवी (29) व उनके दो बच्चे सत्यम (9) और आदित्य (7) शामिल हैं।

नौहट्टा के थाना प्रभारी मोहम्मद कमलुद्दीन के अनुसार गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पानी में एक बच्चे का शव देखकर ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाला।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के कारण के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).