देश की खबरें | बिहार: महिला ने अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, तीन बेटियों की भी मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को 40 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

औरंगाबाद, 14 मई बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को 40 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके छह साल के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूर्यमणि कुमारी (पांच), राधा कुमारी (तीन) और शिवानी कुमारी (एक) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान सोनिया देवी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला और उसका बेटा रितेश कुमार (छह) औरंगाबाद के एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर घटी।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक राम सुमेर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सुबह हमें सूचना मिली कि रफीगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला और उसके बच्चे बेहोश पड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और महिला तथा उसके चार बच्चों को गंभीर हालत में पाया। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। महिला और उसके छह वर्षीय बेटे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।’’

रफीगंज थाना के प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।

अधिकारी ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने बच्चों को भी दे दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘मौतों का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\