Bihar Honor Killing: अंतरजातीय विवाह करने पर परिजनों ने युवती की गोली मारकर हत्या की
बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना अंतर्गत चंद्रमा गांव में अंतरजातीय विवाह कर लेने पर एक युवती (22) की उसके दो भाइयों और चाचा ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी.
भागलपुर, 26 अक्टूबर : बिहार में भागलपुर जिले के सजौर थाना अंतर्गत चंद्रमा गांव में अंतरजातीय विवाह कर लेने पर एक युवती (22) की उसके दो भाइयों और चाचा ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने युवती शिवानी सोलंकी के चाचा अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चचेरे भाई रोशन सिंह एवं सगे भाई साहिल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
ऐसा बताया जा रहा है कि शिवानी ने कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग कर देवघर में शादी कर ली थी और वह अपने घर से अलग रह रही थी, लेकिन दिवाली के मौके पर युवती की मां ने उसे घर बुलाया और उसके घर आने पर गोली मारकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh: फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी महिला गिरफ्तार, लाखों रुपये जब्त, धार्मिक बौद्ध शिक्षा ले रही थी आरोपी
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले को लेकर युवती के परिजन चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

