देश की खबरें | बिहार : एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, सात मरे और पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एक एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

सासाराम, 30 अगस्त बिहार के रोहतास जिले में बुधवार को तड़के एक एसयूवी के सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया, "मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।"

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के शिवसागर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर सुबह करीब चार बजे हुई।

एसयूवी पर सवार बिहार के कैमूर जिले के निवासी उक्त परिवार के सदस्य पड़ोसी राज्य झारखंड के रजरप्पा मंदिर से लौट रहे थे । चालक के अलावा, एसयूवी में 11 अन्य लोग सवार थे।

पुलिस ने तेज गति के कारण चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने की आशंका जताई है। मृतकों की पहचान राजमती देवी (55), उनकी बेटी सोनी कुमारी (35), उनके दामाद अरविंद शर्मा (40), उनके पोते आदित्य कुमार (8) और रिया कुमारी (9) के रूप में की गई।

गोसाई ने बताया कि दुर्घटना में अरविंद की दो भतीजी तारा कुमारी (22) और चांदनी कुमारी (15) की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका