Bihar Shocker: जब्त शराब पीने और बेचने के आरोप में सात पुलिसकर्मी गिरफ्तार
बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब का सेवन करने और उसे बेचने के आरोप में सोमवार को सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
हाजीपुर (बिहार), 18 नवंबर : बिहार के वैशाली जिले में छापेमारी के दौरान जब्त की गई शराब का सेवन करने और उसे बेचने के आरोप में सोमवार को सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जिले के महुआ और पातेपुर इलाकों में तलाशी के दौरान एक महिला कांस्टेबल समेत शराब विरोधी कार्य बल (एएलटीएफ) के अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके परिसर से 32 लीटर शराब भी बरामद की. यह भी पढ़ें : लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ अधिकारी ने यात्री से फोन छीनने की कोशिश की, वीडियो सामने आया
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

