देश की खबरें | बिहार : बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 20 लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने गार्ड को जख्मी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत अंबा कला हाई स्कूल परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लुटेरों ने बृहस्पतिवार को 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिवहर, 22 जून बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत अंबा कला हाई स्कूल परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लुटेरों ने बृहस्पतिवार को 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक शाखा का निरीक्षण किया और बैंक कर्मियों से पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अधिकारी के अनुसार लुटेरों के हमले में जख्मी बैंक गार्ड को इलाज के लिए पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच लुटेरों ने बैंक शाखा परिसर में पहुंचते ही गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मेन गेट पर तैनात गार्ड जख्मी हो गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद अपराधियों ने बैंक शाखा के अंदर घुसकर हथियार के बल पर सभी कर्मियों को धमकाया और बैंक शाखा से 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

