Bihar: आरा में आभूषणों की दुकान में डकैती, पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को आभूषणों की एक दुकान से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लूटे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी.
आरा, 10 मार्च : बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को आभूषणों की एक दुकान से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान लूटे जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरा के गोपाली चौक इलाके में एक आभूषण विक्रेता की दुकान पर सुबह करीब 11 बजे डकैती हुई. उसने बताया कि छह हथियारबंद लुटेरों ने बंदूक का भय दिखाकर 30 मिनट से अधिक समय तक कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा और फिर वे कीमती सामना लेकर फरार हो गए.
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और इसकी ‘क्लिप’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है. दुकान के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दुकान से 25 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद वह दो लुटेरों को पकड़ने में सफल रही. यह भी पढ़ें : Morena Shocker: मां की मदद से 2 बेटियों ने मिलकर पिता को डंडे से पीटा, रहस्यमय परिस्थितियों में पीड़ित की मौत हो गई (देखें डिस्टर्बिंग वीडियो)
उसने बताया कि उनके पास से लूटे गए कुछ आभूषणों से भरे दो बैग भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक राज ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हम डकैती में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लेंगे. हमने चोरी किए गए आभूषणों में से अब तक लगभग 70 प्रतिशत बरामद कर लिए हैं. इसमें शामिल अन्य चार लोगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

