एजेंसी न्यूज

Bihar Shocker: बिहार के जमुई जिले में डायन होने के शक में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दंपति की हत्या

बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है.

Bihar Shocker: बिहार के जमुई जिले में डायन होने के शक में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दंपति की हत्या
(Photo : AI)

जमुई, 18 मार्च : बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना झाझा थानाक्षेत्र क चिल्को गांव की है.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी. उन्होंने हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच जारी है. यह भी पढ़ें : एलएसई और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ने ममता को एक सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया: अधिकारी

मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार पड़ने पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर दंपति पर टोटका करने का आरोप लगा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).