देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती की याचिका का न्यायालय में विरोध करेगी बिहार सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चतम न्यायालय में दायर की गई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिका का विरोध करेगी, जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने के संबंध में पटना पुलिस के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 31 जुलाई बिहार सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह उच्चतम न्यायालय में दायर की गई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिका का विरोध करेगी, जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने के संबंध में पटना पुलिस के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है।

महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा कि शीर्ष अदालत में मुकुल रोहतगी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, रक्षाबंधन और बकरीद पर इन जगहों पर नहीं होगा लॉकडाउन.

किशोर ने कहा, ‘‘हालांकि हमने चक्रवर्ती द्वारा दायर मामले में पक्षकार के रूप में शामिल किए जाने का अनुरोध नहीं किया है, लेकिन हम उनकी याचिका का विरोध करेंगे, क्योंकि इसमें बिहार राज्य के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकी राजपूत के पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना से संक्रमित समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी का निधन: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता पटना में रहते हैं और इसलिए यह मामला राज्य के अधिकार क्षेत्र में आता है।

किशोर ने कहा, ‘‘यदि किसी मामले का संबंध किसी अन्य स्थान से पाया जाता है, तो घटनास्थल से दूर भी मामले दर्ज किए जाने के कई उदाहरण हैं।’’

उन्होंने चक्रवर्ती के इस दावे को भी बेतुका बताया कि इस संबंधी सभी मामले मुंबई पुलिस को सौंपे जाएं।

किशोर ने कहा, ‘‘पटना पुलिस ने ही इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज की थी। मुंबई पुलिस कोई उचित मामला दायर किए बिना जांच कैसे कर सकती है?’’

राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए बॉलीवुड में उनके बेटे की प्रतिष्ठा का इस्तेमाल किया, राजपूत और उनके परिवार के बीच संबंधों को खराब करने की कोशिश की, धूर्त चिकित्सकों की मदद से मानसिक अस्वस्थता के लिए राजपूत को दवाइयां खिलाईं और उनके बेटे की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए उनकी चिकित्सकीय जानकारी सार्वजनिक करने की धमकियां देकर राजपूत को ब्लैकमेल किया।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपए निकाले गए थे और इस खाते तक चक्रवर्ती एवं उनके परिवार के सदस्यों की पहुंच थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजपूत के आत्महत्या करने से बमुश्किल एक सप्ताह पहले ही चक्रवर्ती उनके बेटे के घर आई थीं और उन्होंने उनका लैपटॉप, एटीएम कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\