एजेंसी न्यूज

बिहार सरकार ने मई अंत तक लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र के चौथे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा-निर्देश तय करने के लिए राज्यों से मांगे गए सुझावों में यह अपील की गई।

बिहार सरकार ने मई अंत तक लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की
जमात

पटना, 15 मई बिहार सरकार ने केन्द्र से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन मई अंत तक बढ़ाने की अपील की है। साथ ही श्रमिक विशेष और सामान्य यात्री विमान सेवाओं के अलावा इस दौरान सभी रेल और हवाई सेवाओं को निलंबित रखने की भी अपील की है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र के चौथे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा-निर्देश तय करने के लिए राज्यों से मांगे गए सुझावों में यह अपील की गई।

देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त हो रहा है।

सूत्र ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकतर सुझाव प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा उठाए मुद्दों के अनुरूप है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने और मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रमिक विशेष तथा सामान्य यात्री ट्रेनों के अलावा सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने कहा कि वह गंभीरता से लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। उपरोक्त प्रतिबंध माह अंत तक जारी रहें ताकि राज्य में लौट रहे प्रवासियों से निपटने का समय मिल जाए।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बिहार में चार मई से करीब ढाई लाख लोग आए हैं, जिनमें से करीब 358 प्रवासी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में कोविड-19 के अभी तक 1,012 मामले हैं और सात लोगों की इससे जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).