देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 81 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 81 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है और 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 19 अगस्त बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 81 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है और 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं ।

यह भी पढ़े | Corona Positive Patient: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना पीड़ित मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत.

इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले शामिल हैं।

राज्य के 130 प्रखंडों की 1317 पंचायतों में 81 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 478 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा के गनीपुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 227 पंचायतों की 20 लाख से अधिक की आबादी बाढ से प्रभावित हुई है।

बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 27 टीमों की तैनाती की गयी है ।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती, बूढी गंडक ,गंगा और घाघरा नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बिहार में बाढ से अबतक कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है । दरभंगा जिले में सबसे अधिक ग्यारह लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो—दो लोगों की मौत हो गयी। बाढ से 81 मवेशियों की जान जा चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस