एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 74 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है और अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की खबरें | बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 74 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 अगस्त बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है और अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक दस लोगों, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार तथा सारण एवं सिवान में दो—दो लोगों की मौत हो चकी है ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में सुलह, राहुल गांधी से मिलने के बाद माने सचिन पायलट, कहा- मुझे पद की लालसा नहीं.

बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं । इन जिलों के 126 प्रखंडों की 1240 पंचायतों में 74 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1239 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Mobile Phone Blast: तमिलनाडु में मोबाइल फोन विस्फोट, महिला समेत उसके दो बच्चों की झुलसकर मौत.

दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में बीस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है ।

बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोशी आदि नदियों में जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में बाढ़ आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 12:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).