देश की खबरें | बिहार चुनाव : सोनिया, राहुल, प्रियंका, शत्रुघ्न समेत कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित कुछ मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिये 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित कुछ मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल है।

बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसमें पहले चरण के लिये मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के लिये 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिये 7 नवंबर को होगा । मतों की गणना 10 नवंबर को होगी ।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रचार के लिये 30 स्टार प्रचारकों की सूची के बारे में जानकारी दी ।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को लिखित में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची के बारे में सूचित किया ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल, खतरे से बाहर: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों के लिये मतदान होगा । इनमें से 21 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं ।

कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के स्टार प्रचारक महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिये भी प्रचार करेंगे ।

बहरहाल, प्रथम चरण में 71 सीटों के लिये 1,354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था और जांच के बाद इनमें से 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाये गए हैं । 264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाये गए हैं । प्रथम चरण के लिये उम्मीदवारों की तस्वीर 12 अक्टूबर को स्पष्ट होगी जो नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी