देश की खबरें | बिहार चुनाव: पहले चरण में 50 हजार से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान का विकल्प चुना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 52,000 से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र का विकल्प चुना है। इन मतदाताओं में अस्सी साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Case: हाथरस कांड में पुलिस की कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जताई नाराजगी, 2 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई.

राज्य के 16 जिलों में फैले 71 चुनाव क्षेत्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने इन दोनों श्रेणियों के चार लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क किया था।

निर्वाचन आयोग ने एक वक्तव्य में कहा कि इनमें से 52 हजार से अधिक मतदाताओं ने प्रथम चरण में डाक मतपत्र से मतदान का विकल्प चुना है।

यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

बाकी मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर जाने का निर्णय लिया है।

आयोग ने कहा कि जिन्होंने इस सुविधा को चुना है उन्हें पूर्व सूचना देकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोग ने कहा कि गोपनीयता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)