देश की खबरें | बिहार चुनाव: मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की।

बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़े | Gujarat By-Election 2020: गुजरात उपचुनाव में 8 सीटों पर मतदान जारी, COVID19 महामारी के बीच सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम.

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’

इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1,500 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़े | Potato Price: हिमाचल प्रदेश और पंजाब से बाजार में जल्द उतरेगी आलू की नई फसल, कीमतों पर लगेगी लगाम.

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था।

मोदी ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत में विभिन्न स्थानों पर आज उपचुनाव भी हो रहे हैं। इन सीटों के मतदाताओं से मैं आग्रह करता हूं कि वे भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करें।’’

मालूम हो कि आज दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\