देश की खबरें | बिहार: अमित शाह की आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की बिहार इकाई ने डॉ. बीआर आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित रूप से ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

पटना, 20 दिसंबर कांग्रेस की बिहार इकाई ने डॉ. बीआर आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित रूप से ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस आरोप को भी खारिज कर दिया कि संसद में राहुल गांधी के धक्का देने से सत्तारूढ़ गठबंधन के दो सांसदों को गंभीर चोटें आई हैं।

राज्यसभा सांसद सिंह ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर मौजूद होने का दावा किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्सी वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ सदस्यों द्वारा धक्का दिया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर को लेकर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हम नेता से तत्काल इस्तीफे और माफी की मांग करते हैं।”

सिंह ने कहा, “पूरा देश आक्रोशित है। देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और अमित शाह के पुतले हर जगह जलाए जा रहे हैं। संसद में उनके भाषण का उद्देश्य स्पष्ट रूप से आंबेडकर को नीचा दिखाना था। यह संविधान के प्रति भाजपा की अवमानना ​​को दर्शाता है। कांग्रेस और पूरा इंडिया गठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।”

सिंह ने संसद में हुई हाथापाई के मामले पर कहा, “मैं संसद के प्रवेश द्वार पर मौजूद था। इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा जब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने विपक्षी सदस्यों के प्रवेश को रोकने की कोशिश की हो। वास्तव में हमारे नेता खरगे को धक्का दिया गया था, जो गिर गए और घायल हो गए थे”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\