देश की खबरें | बिहारः कांग्रेस विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद विधायक ने औरंगाबाद के सत्येंद्रनगर स्थित अपने आवास में खुद को पृथक कर लिया है।

औरंगाबाद, 30 जून बिहार के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद विधायक ने औरंगाबाद के सत्येंद्रनगर स्थित अपने आवास में खुद को पृथक कर लिया है।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. अकरम अली ने मंगलवार को बताया कि विधायक के जांच के लिए एकत्रित नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | सीएम ममता बनर्जी की घोषणा, सुबह 5:30 से सुबह 8:30 तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मॉर्निंग वॉक की अनुमति, गरीब लोगों को जून 2021 तक मुफ्त में मिलेगा राशन.

विधायक ने कहा कि बुखार आने पर उन्होंने खुद जांच कराने का फैसला किया था।

आनंद पिछले सोमवार को बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के चुनाव को लेकर पटना में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर हुई पार्टी नेताओं की बैठक में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकियों को भेजने की कोशिश जारी, सुरक्षाबल हर साजिश को कर रहे नाकाम.

उल्लेखनीय है कि 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बिहार के कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को कटिहार के एक निजी होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

विनोद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के पहले ऐसे मंत्री हैं जो कि कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

इससे पूर्व गत 22 जून को बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा के जांच नमूने में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स रेफर कर दिया गया।

राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह में 17 जून को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

रघुवंश की 16 जून को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\