देश की खबरें | बिहार मंत्रिमंडल ने मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण को दी मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया।
पटना, 15 दिसंबर कोविड-19 का टीका उपलब्ध हो जाने के बाद बिहार में सभी लोगों को इसे मुफ्त दिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को यह निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया। पिछले महीने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था।
मंत्रिमंडल ने ‘‘सात निश्चय पार्ट -2’’ के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दी। यह मुख्यमंत्री के सात निश्चयों का दूसरा हिस्सा है जो शासन पर उनके ब्लूप्रिंट की छाप है। पिछले कार्यकाल में पूरे हुए कार्यों के बाद अब यह अगली कड़ी है।
मुफ्त कोरोना टीका सात निश्चय के कई अहम अवयवों में एक ‘‘सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा’’ के तहत होगा।
यह भी पढ़े | ‘Renewable Energy’ के मामले में भारत दुनिया की चौथी बड़ी ताकत : पीएम मोदी.
उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भी अपने घोषणापत्र में मुफ्त कोरोना वायरस टीके का वादा किया था।
भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ राजग का घटक है। आज की मंत्रिमंडल बैठक में अन्य निर्णय भी लिये गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)