देश की खबरें | बिहार : भाजपा ने पटना में निकाली ‘तिरंगा यात्रा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को राजधानी पटना में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।

पटना, 14 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए बुधवार को राजधानी पटना में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा से यात्रा शुरू की और ऐतिहासिक गांधी मैदान के पास कारगिल चौक पर इसका समापन हुआ।

‘तिरंगा यात्रा’ में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बिहार इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा और कई अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। जदयू केंद्र और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गठबंधन सहयोगी दल है।

यात्रा में शामिल लोग राष्ट्रीय ध्वज लिये हुए थे और उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता व्यक्त की। प्रतिभागियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की और सशस्त्र बलों के समर्थन में नारे लगाए।

जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है... यह देशवासियों की देशभक्ति का प्रदर्शन है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आतंकवादियों को उनके सुरक्षित पनाहगाह में खत्म करने के संकल्प का स्पष्ट प्रदर्शन है।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पार्टी का लक्ष्य विभिन्न समुदायों के सदस्यों से जुड़ना है, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान के संदेश पर जोर देना है। यात्रा का उद्देश्य सशस्त्र बलों की बहादुरी को प्रदर्शित करना और राजनीतिक सीमाओं से परे नागरिकों से जुड़ना है।’’

यह यात्रा बृहस्पतिवार को राज्य के सभी संभाग कार्यालयों पर आयोजित की जाएगी तथा शुक्रवार से 23 मई तक पूरे राज्य में ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सात मई की रात को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ स्थलों पर सटीक हमलों के साथ शुरू किया गया, जिसमें आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\