देश की खबरें | बिहार: पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में एक अपराधी की गोली लगने से मौत, दो बदमाश घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के अररिया और वैशाली जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी अपराधी को मार गिराया और दो अन्य बदमाश घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अररिया/वैशाली, 22 मार्च बिहार के अररिया और वैशाली जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी अपराधी को मार गिराया और दो अन्य बदमाश घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गये अपराधी पर तीन लाख रुपये का इनाम था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)-एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने बताया कि अररिया जिले के नरपतगंज इलाके में शनिवार तड़के करीब चार बजे हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा उर्फ राकेश झा मारा गया।
उन्होंने बताया कि राकेश झा हत्या के कई मामलों में वांछित था।
अधिकारी ने बताया कि अररिया में हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘झा भोजपुर और पूर्णिया जिले में आभूषणों के शोरूम में लूट के कई मामलों में वांछित था। वह 10 मार्च को भोजपुर जिले के आरा में आभूषणों के एक ब्रांडेड शोरूम में हुई लूट के मामले में भी वांछित था।”
अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और अररिया जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां झा अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था।
उन्होंने बताया, “बिहार पुलिस का विशेष कार्य बल कई दिनों से उन पर नजर रख रहा था। वे वाराणसी, मिर्जापुर, डेहरी और मुजफ्फरपुर से लेकर अररिया तक अपने ठिकाने बदलते रहे। आखिरकार, शनिवार तड़के करीब चार बजे नरपतगंज इलाके में उन्हें पकड़ लिया गया।”
कृष्णन ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “पुलिस कर्मियों को देखकर झा भागने की कोशिश करने लगा और उनपर गोलियां भी चलाईं। एसटीएफ टीम ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

