एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ग्रेनाडा पर बड़ी जीत से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंचा रीयाल मैड्रिड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और सभी प्रतियोगिताओं में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। उसकी तरफ से मार्को असेनसियो, नाचो फर्नाडिस, विनिसियस जूनियर और फरलैंड मेंडी ने गोल किये।

खेल की खबरें | ग्रेनाडा पर बड़ी जीत से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंचा रीयाल मैड्रिड

रीयाल ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और सभी प्रतियोगिताओं में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। उसकी तरफ से मार्को असेनसियो, नाचो फर्नाडिस, विनिसियस जूनियर और फरलैंड मेंडी ने गोल किये।

ग्रेनाडा 67वें मिनट में मिडफील्डर रैमोन रोड्रिग्स को लाल कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था।

इस जीत से रीयाल के 13 लीग मैचों में 30 अंक हो गये हैं जो रीयाल सोसिडाड से एक अंक अधिक है। सोसिडाड को एक अन्य मैच में वेलेंसिया ने गोलरहित ड्रा पर रोका।

रीयाल इस जीत से सेविला से भी दो अंक आगे हो गया है। सेविला ने शनिवार को अलावेस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला था।

अन्य मैचों में रीयाल बेटिस ने एल्ची को 3-0 से और गेटाफे ने कैडिज को 4-0 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).