5 दिसंबर की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की सारी बड़ी खबरें एक साथ, एक जगह पढ़ने के लिए आप सही जगह पर हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की सारी बड़ी खबरें एक साथ, एक जगह पढ़ने के लिए आप सही जगह पर हैं. इस पेज को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा अपडेट लाइव आप तक ला सकें.आरबीआई ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, सस्ते हो सकते हैं कर्ज

आरबीआई ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, सस्ते हो सकते हैं कर्ज

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करके इसे 5.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है. आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को कहा कि आरबीआई ने अपना रुख न्यूट्रल रखा है.

रेपो रेट में कटौती का मतलब है कि बैंकों को सस्ता लोन मिलेगा और वे इस लाभ को ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगे. इसी वजह से बाजार में सभी कर्ज उत्पाद 0.25 फीसदी तक सस्ते हो जाएंगे

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि तरलता की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने सिस्टम में अतिरिक्त नकदी डालने का फैसला लिया है. इसके लिए आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा. इसके अलावा पांच अरब डॉलर के फॉरेक्स स्वैप की घोषणा की है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान