एजेंसी न्यूज

Transfer of Rajasthan IPS Officers: राजस्थान के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 75 आईपीएस के तबादले

राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 75 अधिकारियों के तबादले किए.

Transfer of Rajasthan IPS Officers: राजस्थान के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 75 आईपीएस के तबादले
IPS

जयपुर, 14 फरवरी : राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 75 अधिकारियों के तबादले किए. इसके तहत आईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक (नागरिक अधिकार एवं साइबर अपराध) पद पर नियुक्त किया गया है.

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस जंगा श्रीनिवास को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर तैनात किया गया है. आईपीएस एम एन दिनेश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) का प्रभार दिया गया है. जिन आईपीएस का तबादला किया गया है उनमें डॉ प्रशाखा माथुर, सुष्मित विश्वास, संजीव कुमार नर्जरी तथा विशाल बंसल का भी नाम शामिल हैं. यह भी पढ़ें : दुखी भाजपा सांसद ने लोक सभा में बयान किया अपना दर्द, हर घर जल योजना पर उठाया सवाल

इन तबादलों के तहत हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, बारां, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अलवर, प्रतापगढ़, धौलपुर, राजसमंद सहित कई जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).