विदेश की खबरें | बाइडन के वयस्क बच्चों की खुफिया सेवा सुरक्षा समाप्त की जाएगी: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर इस बात पर आपत्ति जताई कि इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान हंटर बाइडन की सुरक्षा के लिए 18 एजेंट तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि एशले बाइडन की सुरक्षा के लिए 13 एजेंट तैनात किए गए हैं।
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर इस बात पर आपत्ति जताई कि इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में रहने के दौरान हंटर बाइडन की सुरक्षा के लिए 18 एजेंट तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि एशले बाइडन की सुरक्षा के लिए 13 एजेंट तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बाइडन के वयस्क बच्चों की इस खुफिया सुरक्षा सेवा को अब हटा दिया जाएगा।
बाइडन के कार्यालय से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके जीवनसाथियों को संघीय कानून के तहत आजीवन खुफिया सुरक्षा सेवा प्राप्त होती है, लेकिन 16 वर्ष से अधिक आयु के उनके निकटतम परिवारों को दी जाने वाली सुरक्षा उनके पद छोड़ने के बाद समाप्त हो जाती है। हालांकि ट्रंप और बाइडन दोनों ने पद छोड़ने से पहले अपने बच्चों के लिए यह सुरक्षा छह महीने के लिए बढ़ा दी थी।
सोमवार दोपहर ट्रंप के ‘जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स’ के दौरे के समय एक संवाददाता ने उनसे पूछा कि क्या वह पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के बेटे को दी गई सुरक्षा वापस लेंगे।
ट्रंप ने कहा, ‘‘ठीक है, हमने कई लोगों के साथ ऐसा किया है। मैं कहूंगा कि अगर हंटर बाइडन के साथ 18 लोग हैं, तो मैं आज दोपहर इस पर विचार करूंगा।’’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस बारे में सुना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

