वाशिंगटन, 20 नवंबर रिपब्लिकन पार्टी का मजबूत गढ़ माने जाने वाले राज्य जॉर्जिया से डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन जीत गए हैं। पुनर्मतगणना के बाद राज्य के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसके साथ ही बाइडन 1992 के बाद इस महत्वपूर्ण राज्य से जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए हैं।
यह भी पढ़े | US Presidential Election Result 2020: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में दोबारा हुई मतगणना में जो बाइडेन की हुई जीत.
करीब पचास लाख मतों की गणना अधिकारी मशीन के बजाए हाथों से कर रहे थे जिसमें कई दिन का वक्त लगा। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले 12,284 मतों से जीते। पुनर्मतगणना से पहले बाइडन करीब 14,000 मतों से आगे चल रहे थे।
जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्राड राफेंसपरगर ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘जॉर्जिया के पहले राज्यव्यापी ऐतिहासिक ऑडिट ने इस बात की पुन: पुष्टि कर दी कि राज्य की नई सुरक्षित मतपत्र प्रणाली में सटीक गणना करके परिणाम दिए गए।’’
यह भी पढ़े | COVID19: कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम लोगों को रात में घर पर रहने का दिया आदेश.
इससे पहले 1992 में बिल क्लिंटन जॉर्जिया से जीते थे।
अधिकारियों ने कहा कि ऑडिट से यह पुष्टि हो गई है कि तीन नवंबर को हुए चुनाव में कोई धोखाधड़ी या अनियमितता नहीं हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY